एथलेटिक्स खेल प्रतियोगिता के लिए तैयारी पूरी
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Sep 22, 2026
- 3 views
रोहतास। खेल प्रतियोगिता के आयु वर्ग अंडर- 14 के तहत निम्न इवेंट्स आयोजित किये जायेंगे- 100 मीटर दौड़ ,200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़ ,600 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊँची कूद, गोला फेक , चक्का फेक, 4 गुणा 100 मीटर रिले रेस व बालक -बालिका खिलाड़ी की संख्या 10-10 होगी जबकि आयु वर्ग अंडर 17 के तहत 100 मीटर दौड़ ,200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़ ,800 मीटर दौड़ ,1500 मीटर दौड़, 3000 मीटर दौड़, लंबी कूद,ऊँची कूद ,गोला फेक ,चक्का फेक ,भाला फेक ,3000 मीटर वॉक बालिका ,5000 मीटर वॉक बालक ,4 गुणा 100 मीटर रिले रेस तथा आयु वर्ग अंडर 19 के तहत 100 मीटर दौड़ ,200 मीटर दौड़ ,400 मीटर दौड़ ,800 मीटर दौड़, 1500 मीटर दौड़, 5000 मीटर दौड़, लंबी कूद ,ऊँची कूद, गोला फेक ,भाला फेक, चक्का फेक, 3000 मी वॉक बालिका, 5000 मी वॉक बालक ,5 किलोमीटर क्रॉस कंट्री बालक ,3 किलोमीटर क्रॉस कंट्री बालिका , 4 गुणा 100 मीटर रिले रेस ,4 गुणा 400 मीटर रिले रेस व बालक- बालिका खिलाड़ी की संख्या=11- 11 होगी । जिला खेल पदाधिकारी विजय कुमार पंडित ने एक प्रेस-विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि एथलेटिक्स खेल विधा में एक खिलाड़ी अधिकतम तीन इवेंट्स में भाग ले सकते हैं,लेकिन कोई भी एक इवेंट्स में उक्त विद्यालय के मात्र दो खिलाड़ी ही शामिल हो सकते हैं । रिले रेस के खिलाड़ी की गिनती अधिकतम तीन इवेंट्स में नहीं की जायेगी । प्रत्येक आयु वर्ग के बालक- बालिका खिलाड़ी का अलग-अलग निबंधन प्रपत्र भरकर फोटो सहित जमा करना अनिवार्य होगा। यह प्रतियोगिता खेल विभाग,बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना तथा जिला प्रशासन रोहतास के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जायेगी । जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्र के द्वारा सभी कोटि के विद्यालयों के चयनित खिलाड़ियों का निबंधन की अंतिम तिथि 27 सितंबर 2026 जारी कर दी गयी है।


रिपोर्टर