छाई रोड की बिक्री पर बवाल, अरमान सामाजिक संस्था डेहरी ने कहा - प्लॉट बिकता है, रास्ता नहीं
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Sep 20, 2026
- 4 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डेहरी रोहतास।डालमियानगर की छाई रोड की बिक्री को लेकर अरमान सामाजिक संस्थाडेहरी की आम बैठक में घोर आपत्ति जताई गई। सदस्यों ने कहा कि 90 साल से सार्वजनिक रास्ते के रूप में इस्तेमाल हो रही छाई रोड को कंपनी आनन-फानन में बेच रही है, जिसमें सरकारी, गैरमजरुआ और रास्ते की जमीन भी शामिल है।
पाली पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद 3-4 साल से यही रोड मुख्य मार्ग का विकल्प बनी है। सदस्यों ने दो टूक कहा - प्लॉट बिक सकता है, सार्वजनिक रास्ता नहीं।
मामले में परिवाद संख्या दो रामनाथ सिंह *1783/2026-27* के तहत अंचल अधिकारी और SDM को आवेदन देकर जांच की मांग की गई है। रास्ता सुरक्षित न रखने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है बैठक में इंद्र कुमार बांघा आरके सिंह अध्यक्ष डॉक्टर रामनाथ सिंह सचिव ओम प्रकाश केश्वर सिंह अजीत कुमार माधव तुलसी प्रसाद एवं प्रवीण चंचल सहित डालमियानगर के अन्य सदस्य मौके पर उपस्थित थे।


रिपोर्टर