आदर्श जन कल्याण फाउंडेशन की बैठक संपन्न, दलित व असहायों के विकास का लिया संकल्प


संवाददाता पारसनाथ दुबे


 डेहरी रोहतास।आदर्श जन कल्याण फाउंडेशन की कार्यकारिणी बैठक शुक्रवार को न्यू कामधेनु मार्ट में सचिव डॉ. अर्चना गुप्ता की अध्यक्षता में हुई।


मुख्य अतिथि मेहतर सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष मोहन राम व विशिष्ट अतिथि समाजसेवी अनुज कुशवाहा रहे।


डॉ. गुप्ता ने कहा - "मैं जीवन पर्यंत दलित व असहायों के विकास हित में कार्य करती रहूंगी।" उन्होंने बताया कि गरीब बच्चियों व महिलाओं को सिलाई, बुनाई, कढ़ाई का प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। फाउंडेशन का सर्टिफिकेट पूरे देश में मान्य है।


मुख्य अतिथि मोहन राम ने कहा कि अंतिम पायदान पर खड़े मेहतर, डोम, मुसहर, भूइयाँ समाज के विकास के बिना बाबा साहेब का सपना अधूरा है।


इस मौके पर किरण कुशवाहा, नीलम कुमारी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट