करमचट थाना पुलिस को मिली सफलता हीरो स्प्लेंडर बाइक सहित 50 लीटर देसी महुआ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

संवाददाता रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट 

कैमूर---- जिले में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत करमचट थाना पुलिस को शनिवार की शाम बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान एक हीरो स्प्लेंडर बाइक से 50 लीटर देसी महुआ शराब बरामद करते हुए शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही बाइक को भी जब्त कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत मल्लीपुर गांव निवासी कृष्णा राम, उम्र 23 वर्ष, पिता दिनेश राम तथा वीरप्पन कुमार पासवान, उम्र 21 वर्ष, पिता कमलेश पासवान के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि शनिवार की शाम करमचट थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग बाइक के माध्यम से देसी महुआ शराब लेकर क्षेत्र से गुजरने वाले हैं। सूचना मिलने के बाद करमचट थाना पुलिस ने सबार गांव के समीप वाहन जांच अभियान शुरू किया

इसी दौरान पुलिस ने एक हीरो स्प्लेंडर बाइक को रोककर जांच की। बाइक की तलाशी लेने पर उसमें से करीब 50 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की गई। शराब बरामद होते ही पुलिस ने बाइक पर सवार दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस के अनुसार शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही हीरो स्प्लेंडर बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर BR24E4360 है। पुलिस ने शराब और बाइक को जब्त करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए करमचट थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि शनिवार की शाम गुप्त सूचना के आधार पर सबार गांव के समीप वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान संदिग्ध बाइक की जांच करने पर 50 लीटर देसी महुआ शराब बरामद हुई। मौके से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है और शराब परिवहन में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त किया गया है।

थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र के मल्लीपुर गांव के रहने वाले हैं। दोनों के खिलाफ बिहार में लागू मद्यनिषेध कानून के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद शराब तस्करी में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, करमचट थाना पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शराब के अवैध कारोबार और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

फिलहाल पुलिस गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट