स्वच्छता अभियान के तहत 47 बटालियन सीआरपीएफ ने चलाया सफाई अभियान
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Sep 19, 2026
- 12 views
गया कॉलेज परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में की गई साफ-सफाई, लोगों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
ब्यूरो चीफ प्रेम कुमार की रिपोर्ट
गयाजी। “स्वच्छता ही सेवा-2026” अभियान के तहत 47 बटालियन सीआरपीएफ की ओर से जेल कॉम्प्लेक्स, गयाजी, बिहार के गया कॉलेज, गयाजी के खेल परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान खेल परिसर और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की गई तथा गंदगी को हटाया गया। साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के साथ-साथ आम लोगों में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी और जागरूकता की भावना विकसित करना था।
इस अवसर पर केरिपुबल के श्री अनिल कुमार सिंह, डिप्टी कमांडेंट, श्री उत्तम कुमार, उप कमांडेंट सहित अधीनस्थ अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे। गया कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. आशुतोष कुमार भी अभियान में शामिल हुए। उन्होंने स्वच्छता अभियान में सहभागिता करते हुए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया।
अभियान के दौरान उपस्थित लोगों ने स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।


रिपोर्टर