तरियानी PHC के सौजन्य से महादलित टोला में लगा मुफ़्त नेत्र जांच शिविर, सैकड़ों लोगों का हुआ इलाज

ब्यूरो चीफ अंकित कुमार की रिपोर्ट 

शिवहर----- जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तरियानी की तत्वावधान में प्रखंड क्षेत्र के हिरौता रामपुर रोड स्थित महादलित टोला (वार्ड संख्या 16) में एक दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच, दवा एवं चश्मा वितरण शिविर का सफल आयोजन किया गया।

शिविर में डॉ. नीरज कुमार एवं नेत्र रोग सहायक सुजीत कुमार की टीम द्वारा ग्रामीणों के आंखों की गहन जांच की गई। इस दौरान विशेष रूप से मोतियाबिंद, रेटिना की समस्या, ग्लूकोमा (काला मोतिया) और आंखों के पावर की जांच की गई। जांच के उपरांत जरूरतमंद मरीजों के बीच निःशुल्क दवाओं एवं चश्मों का वितरण भी किया गया।


इस समाजोपयोगी कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री गंगा न्याय सेवादल के अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, मणिभूषण कुमार चौधरी (CMS-Ed), वार्ड अध्यक्ष रामसागर पासवान, राजेश प्रसाद श्रीवास्तव, मोहम्मद फिरोज तथा मोहम्मद हाफिज समेत स्थानीय गणमान्य लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई और अपना सहयोग दिया।

शिविर में सैकड़ों की संख्या में पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच कराकर इस पहल का लाभ उठाया। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग और आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट