मुख्य सचिव ने नमामि गंगे योजना को लेकर समीक्षा बैठक किया
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 10, 2026
- 3 views
रोहतास । शुक्रवार को मुख्य सचिव, बिहार के अध्यक्षता में SWM RULES 2026, MRF, Compost Plant, Amrut - 2.0, STP एवं नमामि गंगे परियोजना के प्रगति को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक किया गया। बैठक में जिलाधिकारी रोहतास, अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी, नगर आयुक्त, नगर निगम सासाराम एवं नगर कार्यपालक पदाधिकारीवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।
बैठक में अपर समाहर्त्ता रोहतास को MRF, Compost Plant, Sanitary Landfill एवं STP के लिए जिन नगर निकायों में भूमि उपलब्ध नही है, उन्हें भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया तथा सभी नगर कार्यपालक पदाधिकारी को कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।


रिपोर्टर