भारत विकास परिषद के स्थापना दिवस पर बच्चों में संस्कार, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

ब्यूरो चीफ प्रेम कुमार की रिपोर्ट 

गयाजी------- भारत विकास परिषद, मगध शाखा, गयाजी द्वारा स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार को संत पैट्रिक स्कूल, नवागढ़ी में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् के सामूहिक गायन तथा भारत माता और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। अध्यक्षता डॉ. गिरीश प्रसाद ने की। समारोह में लगभग 65 लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर बच्चों के बीच कविता प्रतियोगिता आयोजित की गई तथा उन्हें टॉफी और कलम वितरित किए गए। क्षेत्रीय पर्यावरण संयोजक डी.के. शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, जबकि सेवा संयोजक डॉ. उमेश कुमार वर्मा ने प्रश्नोत्तर के माध्यम से परिषद के उद्देश्यों से बच्चों को अवगत कराया। पूर्व अध्यक्ष शिव कुमार शर्मा ने स्थापना दिवस के महत्व पर विचार रखे। कोषाध्यक्ष सुमन विश्वकर्मा ने कविता प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों में अध्ययन के प्रति उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम का समापन संस्कार संयोजक एवं विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार के धन्यवाद ज्ञापन तथा राष्ट्रगान के साथ हुआ।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट