डीईओ ने पीएम पोषण योजना कार्यालय में औचक निरीक्षण किया


रोहतास ।जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ)मदन राय ने जिला शिक्षा कार्यालय के अधीन संचालित पीएम पोषण (मध्याह्न भोजन) योजना कार्यालय का शुक्रवार सुबह 10:05 बजे औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परिचारी किशुन राम को छोड़कर डीपीएम विजय प्रसाद सहित सभी कर्मी कार्यालय से अनुपस्थित पाए गए।


इस पर डीईओ ने अनुपस्थित सभी कर्मियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए उनका एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया है। साथ ही सभी से अनुपस्थिति का कारण बताते हुए स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट