शिवगंज डेहरी मध्य विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन, ड्रॉप आउट रोकने पर दिया गया जोर
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 04, 2026
- 3 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डेहरी। स्थानीय मध्य विद्यालय शिवगंज डेहरी में राज्य सरकार के निर्देश पर शनिवार को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी की थीम "ड्रॉप आउट, सरकारी योजनाएं एवं विद्यालय की मौलिक सुविधाएं रखी गई थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक संजय कुमारने की।
संगोष्ठी में विद्यालय से ड्रॉप आउट हो रहे बच्चों, सरकारी योजनाओं और विद्यालय की भौतिक व शैक्षणिक सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रधानाध्यापक ने बताया कि विद्यालय में बच्चों के बैठने, शुद्ध पेयजल, शौचालय, मीनू के अनुसार मध्यान्ह भोजन और सभी कक्षाओं में प्रकाश-पंखे की व्यवस्था है। इसके बावजूद बच्चे ड्रॉप आउट के शिकार हो रहे हैं जिसके पीछे अभिभावकों में जागरूकता की कमी है।
उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें और ड्रॉप आउट बच्चों को पुनः विद्यालय से जोड़ने में समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करें। साथ ही पोशाक, छात्रवृत्ति, पुस्तकालय और खेलकूद जैसी सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
शिक्षिकाओं चंचल द्विवेदी, नसरीन, विभा रानी, आयुषी गौतम एवं शिक्षकों प्रेमचंद प्रसाद, नरेश प्रसाद, मोनू गुप्ता ने वर्गवार अभिभावकों को जानकारी दी।
कार्यक्रम में लगभग *110 अभिभावक* उपस्थित रहे और विद्यालय के विकास में सहयोग का संकल्प लिया।


रिपोर्टर