वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ माह के प्रथम दिवस का शुभारंभ
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Jul 01, 2026
- 40 views
कलेक्टर डॉ. मिश्रा की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुआ कार्यक्रम
राजगढ़। माह के प्रथम दिवस पर कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रगीत "वंदे मातरम्" के सामूहिक गायन के साथ कार्य का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन कर राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा एवं कर्तव्यबोध का परिचय दिया। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पूरी निष्ठा, पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा आमजन को बेहतर एवं समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में कलेक्ट्रेट के सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। माह के प्रथम दिवस पर आयोजित यह परंपरागत कार्यक्रम राष्ट्रभक्ति, अनुशासन एवं शासकीय कार्यों के प्रति समर्पण की भावना को सुदृढ़ करने का प्रतीक रहा।


रिपोर्टर