डेहरी में "हर घर तिरंगा" के तहत निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, ANM और आशा कार्यकर्ताओं ने दिखाई देशभक्ति


संवाददाता पारसनाथ दुबे


डेहरी रोहतास।समाहरणालय, सासाराम के ज्ञापांक संख्या-75, दिनांक 08.08.2026 के निर्देश के आलोक में स्वतंत्रता दिवस 2026 एवं "वंदे मातरम" के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत डेहरी में तिरंगा यात्रा निकाली गई।


प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, डेहरी के तत्वावधान में आयोजित इस यात्रा में केंद्र अन्तर्गत कार्यरत सभी ANM एवं आशा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, डेहरी से शुरू होकर अनुमंडल कार्यालय होते हुए एनिकट के रास्ते प्रखंड कार्यालय, डेहरी तक पहुंची।


यात्रा के दौरान सभी स्वास्थ्य कर्मी हाथों में तिरंगा लेकर "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम" के नारे लगाते हुए चल रहे थे। इस दौरान उन्होंने आम लोगों से 13 से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील भी की।


स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य देशवासियों में राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति की भावना जगाना और हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाना है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट