LPG सिलेंडर बुकिंग को लेकर बड़ी राहत, अब ग्रामीण-शहरी सभी उपभोक्ता 25 दिन बाद करा सकेंगे रीफिल बुकिंग

45 दिनों के इंतजार से मिली मुक्ति, केंद्र सरकार के फैसले से कैमूर के ग्रामीण उपभोक्ताओं में खुशी; बोले- अब घरेलू गैस के लिए नहीं करना पड़ेगा लंबा इंतजार

केंद्र सरकार ने मिटाया शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों का अंतर; आपूर्ति में सुधार के बाद मंत्रालय ने लिया फैसला, OMCs को तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश

अखिल भारतीय समाचार टीम 

कैमूर------- जिले के ग्रामीण घरेलू LPG गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए केंद्र सरकार की ओर से बड़ी राहत की खबर सामने आई है। वही पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने LPG रीफिल बुकिंग के अंतराल में बदलाव करते हुए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लिए समान 25 दिनों का अंतराल निर्धारित किया है। मंत्रालय की ओर से जारी पत्र के अनुसार नई व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि मंत्रालय ने यह फैसला वर्तमान में LPG आपूर्ति की स्थिति में सुधार और रीफिल बैकलॉग में आई उल्लेखनीय कमी को देखते हुए लिया है। इससे पहले फरवरी 2026 में मध्य-पूर्व में उत्पन्न परिस्थितियों के बीच अस्थायी मांग-प्रबंधन व्यवस्था के तहत शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन के अंतराल पर LPG रीफिल बुकिंग की व्यवस्था की गई थी। वही अब मंत्रालय ने मौजूदा स्थिति की समीक्षा के बाद ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं के लिए निर्धारित 45 दिनों के अंतराल को घटाकर 25 दिन कर दिया है। यानी अब ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के घरेलू LPG उपभोक्ताओं के लिए रीफिल बुकिंग का अंतराल एक समान रहेगा। 


कैमूर के ग्रामीण उपभोक्ताओं में खुशी का माहौल


आपको बताते हुए चलें कि सरकार के इस फैसले की जानकारी मिलने के बाद कैमूर जिले के ग्रामीण इलाकों में LPG उपभोक्ताओं के बीच खुशी का माहौल है। ग्रामीण उपभोक्ताओं का कहना है कि 45 दिनों का अंतराल होने के कारण कई बार घरेलू गैस की जरूरत और अगली बुकिंग के बीच परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब 25 दिनों का समान अंतराल होने से उपभोक्ताओं को काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है। वही ग्रामीण उपभोक्ताओं ने केंद्र सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि शहरी और ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए समान व्यवस्था लागू होना राहत भरा कदम है। इससे घरेलू गैस की बुकिंग को लेकर लंबे इंतजार की समस्या कम होगी और जरूरत के अनुसार समय पर रीफिल बुक कराने में सुविधा मिलेगी। 

OMCs को तत्काल लागू करने का निर्देश

आपको बता दें कि मंत्रालय ने अपने पत्र के माध्यम से इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) को संशोधित व्यवस्था लागू करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है। वही मंत्रालय के अनुसार अब सभी घरेलू LPG उपभोक्ताओं, जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता भी शामिल हैं, के लिए इंटर-रीफिल बुकिंग गैप 25 दिन रहेगा। 

कैमूर में उपभोक्ताओं ने कहा—फैसला स्वागत योग्य

वही कैमूर के लोगों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में LPG का इस्तेमाल अब लगभग हर घर की जरूरत बन चुका है। ऐसे में बुकिंग अंतराल कम होने से परिवारों को काफी सुविधा मिलेगी। उपभोक्ताओं ने उम्मीद जताई कि नई व्यवस्था के बाद LPG की बुकिंग और आपूर्ति प्रक्रिया भी सुचारू रूप से चलेगी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट