रामपुर प्रखंड के बेलांव बाजार में नाली का पानी सड़क पर, लोग परेशान

संवाददाता सुचित पाण्डेय की रिपोर्ट 

रामपुर (कैमूर)------ रामपुर प्रखंड के बेलांव बाजार में मुख्य सड़क पर नाली का गंदा पानी बह रहा है, जिससे राहगीरों और दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि नाली जाम होने के कारण कई दिनों से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। सड़क पर जलजमाव और कीचड़ हो जाने से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।

इससे हो रही परेशानी बाजार आने-जाने वाले लोगों के कपड़े गंदे हो रहे हैं और फिसलने का डर बना रहता है छोटे दुकानदार और ठेला-खोमचा वाले मजबूरन सड़क पर ही सामान रखकर बेचने को विवश हैं, जिससे आवागमन और बाधित हो रहा है।गंदे पानी से बदबू आ रही है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे बीमारी फैलने का खतरा है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट