मजदूरी न मिलने से भड़के मजदूर, डीएम कार्यालय पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार*

रिपोर्टर_ अमित शर्मा

जौनपुर।* गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के चोरसन गांव में निर्माणाधीन पानी की टंकी पर कार्यरत मजदूरों ने मजदूरी का भुगतान न मिलने से नाराज होकर सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराने आये मजदूरों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार उनकी करीब 1.10 लाख रुपये की मजदूरी बकाया छोड़कर पिछले आठ दिनों से मोबाइल फोन बंद कर फरार है।

पीड़ित मजदूरों का कहना है कि कई दिनों से मजदूरी नहीं मिलने के कारण उनके सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। घरों में राशन तक की समस्या खड़ी हो गई है। परिवार की महिलाओं और बच्चों का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है। मजदूरों ने बताया कि ठेकेदार से लगातार संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उसका मोबाइल बंद आ रहा है और उसका कोई पता नहीं चल पा रहा है।

आक्रोशित मजदूरों ने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप कर जल्द से जल्द बकाया मजदूरी दिलाने तथा संबंधित ठेकेदार के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की। मजदूरों का कहना है कि उन्हें मेहनत की कमाई चाहिए, ताकि वे अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकें।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट