एकता, शिक्षा और संगठन को मजबूत बनाने पर दिया जोर

कंधरापुर, आजमगढ़। कंधरापुर बाजार स्थित विश्वकर्मा मैरिज हॉल में रविवार को राष्ट्रीय कर्मा स्वयंसेवक संघ की ओर से सामाजिक चेतना सम्मेलन (पारिवारिक समारोह) आयोजित किया गया। भारी बारिश के बावजूद सम्मेलन में हजारों समाजबंधुओं की उपस्थिति रही। इस दौरान समाज की एकता, संगठन, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और युवाओं की भागीदारी को लेकर विचार-विमर्श किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कर्मा स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज मुसाफिर साहू और विशिष्ट अतिथि शिखर गुप्ता (बड़हलगंज) रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकता, शिक्षा और संगठन में निहित है। उन्होंने समाज के लोगों से सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी करने तथा नई पीढ़ी को शिक्षा और संस्कारों से जोड़ने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि ने आपसी सहयोग, भाईचारे और सामूहिक नेतृत्व को समाज की मजबूती के लिए जरूरी बताया।सम्मेलन का आयोजन जिला अध्यक्ष कौशल गुप्ता के नेतृत्व में हुआ। इसमें चंद्रपुर, महाराजगंज, कप्तानगंज सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से समाज के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य लोग शामिल हुए। कंधरापुर से ओमप्रकाश गुप्ता, सुभाष चंद्र गुप्ता, अनिल गुप्ता, दुर्गा गुप्ता और सुनील गुप्ता, महाराजगंज से अशोक गुप्ता, रविकेश गुप्ता, दीपक गुप्ता और डॉ. संतोष गुप्ता तथा कप्तानगंज से भृगुनाथ गुप्ता, अरविंद गुप्ता, नीरज गुप्ता, संदीप गुप्ता एडवोकेट, श्रीचंद गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे।इस मौके पर विकास गुप्ता देवारांचल ने कहा कि समाज के सम्मान, अधिकार और विकास से जुड़े मुद्दों पर सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। सम्मेलन में समाजहित में सक्रिय भागीदारी और सामाजिक एकता मजबूत करने का संकल्प लिया गया। अंत में आयोजकों ने अतिथियों और उपस्थित समाजबंधुओं के प्रति आभार जताया

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट