गायत्री प्रज्ञा पीठ तलेन द्वारा नगर में 125 घरों पर एक साथ किया गया यज्ञ
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Jun 07, 2026
- 533 views
तलेन । नगर तलेन में रविवार को सप्तमी के पावन अवसर पर गायत्री प्रज्ञा पीठ तलेन द्वारा नगर तलेन के 125 घरों में एक साथ माँ गायत्री का पावन यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें राजगढ़ व शाजापुर जिले के यज्ञाचार्यों ने 125 घरों में जाकर यज्ञ सम्पन्न कराया। इस यज्ञ अभियान की यह विशेषता रही कि यज्ञ सभी मोहल्ले के परिजनों के घरों में किए गए। 125 घरों में यज्ञ के साथ-साथ चार मंदिरों माँ गायत्री मंदिर, हनुमान मंदिर, खेड़ापति हनुमान मंदिर, मनकामनेश्वर मंदिर में भी इस अभियान के अंतर्गत यज्ञ सम्पन्न हुआ। प्रत्येक घर में गाय के शुद्ध घीं व बगैर अगरबत्ती के यज्ञ सम्पन्न करवाया गया। यज्ञ में आहूति के रूप में छोड़ी जाने वाली सामग्री व गाय के शुद्ध घीं से वातावरण शुद्ध होता है, ऑक्सीजन की वृद्धि होती है व एक साथ बैठकर यज्ञ करने से समरसता में वृद्धि होती है। धर्म व समरसता की अनूठी मिसाल इस यज्ञ अभियान की नगर में हर तरफ प्रशंसा की गई यजमान व यज्ञाचार्य के सामूहिक भोज के साथ इस यज्ञ अभियान का समापन हुआ


रिपोर्टर