बरसठी रेलवे स्टेशन के पास से वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

बरसठी, जौनपुर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बरसठी पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बरसठी जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, थाना बरसठी पर दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 181/2026, धारा 137(2) बीएनएस एवं बढ़ोत्तरी धारा 87 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त पवन पुत्र ज्वाला, निवासी पकरी फूलन देवी तिराहा, थाना भदोही, जनपद भदोही को बरसठी रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की उम्र लगभग 19 वर्ष बताई गई है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त का चालान कर उसे माननीय न्यायालय जौनपुर के समक्ष प्रस्तुत कर दिया। इस गिरफ्तारी अभियान में उपनिरीक्षक अनिल कुमार यादव, कांस्टेबल संदीप पटेल, रीडर आरक्षी प्रदीप कुमार वर्मा तथा महिला कांस्टेबल अंकिता की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट