47वीं बटालियनसी आरपीएफ में गूंजा 'वंदे मातरम्', जवानों और विद्यार्थियों ने जगाई राष्ट्रभक्ति की अलख

ब्यूरो चीफ प्रेम कुमार की रिपोर्ट 

गयाजी।  47वीं बटालियन सीआरपीएफ, जेल कॉम्प्लेक्स, गयाजी में शुक्रवार को कमांडेंट श्री अवधेश कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों, जवानों तथा एक निजी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं के साथ "वंदे मातरम्" के सामूहिक गायन का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने पूरे उत्साह और मधुर स्वर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 100 से अधिक अधिकारियों एवं जवानों के साथ सामूहिक रूप से "वंदे मातरम्" का गायन किया। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन तथा राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करना था।

इस अवसर पर कमांडेंट श्री अवधेश कुमार ने विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा देशसेवा की भावना को मजबूत बनाते हैं।

कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए अपने कर्तव्यों के प्रति सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट