गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

ब्यूरो चीफ प्रेम कुमार की रिपोर्ट 

गयाजी। भारत के महान दार्शनिक, साहित्यकार, शिक्षाविद, नोबेल पुरस्कार विजेता तथा राष्ट्रगान 'जन गण मन' के रचयिता रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर भाजपा नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि गुरुदेव ने अपने साहित्य, दर्शन और शिक्षा के माध्यम से भारतीय संस्कृति को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाई। उन्होंने कहा कि 'जन गण मन' आज भी प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रभक्ति की भावना जगाता है तथा शांतिनिकेतन की स्थापना कर उन्होंने शिक्षा को नई दिशा दी। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता ने कहा कि गुरुदेव के विचार समाज को एकता, सद्भाव, प्रेम और मानवता का संदेश देते हैं तथा नई पीढ़ी को उनके आदर्शों को आत्मसात करना चाहिए। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में श्याम किशोर मिश्रा, समृद्धि साक्षी, प्रिया, क्षितिजा कौशिक, रविंद्र कुमार, सुधीर कुमार, संतोष कुमार, आकाश कुमार, मंटू कुमार, बबलू गुप्ता, राजू मिश्रा, गोपाल यादव, दीपक कुमार पांडे, सुनील मिश्रा सहित अन्य लोगों ने पुष्प अर्पित कर गुरुदेव को विनम्र श्रद्धांजलि दी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट