नव जागृति मंच द्वारा पर्यावरण संरक्षण अभियान व जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर बैठक आयोजित
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- May 27, 2026
- 1 views
तलेन
बुधवार नगर तलेन में नवजागृति मंच द्वारा पर्यावरण संरक्षण अभियान व जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर बैठक आयोजित हुई।
बैठक में उपस्थित नव जागृति मंच के एडवोकेट मनीष विजयवर्गीय ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या आज पर्यावरण विनाश का सबसे बड़ा कारण बनती जा रही है जल जंगल जमीन और आने वाले पीढ़ियों को बचाने के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के खजुराहो पन्ना रेल प्रोजेक्ट में पहले 54 578 पर काट दिए गए अब रूट बदलने पर 50 हजार पेड़ और काटे जाएंगे। वही सिंगरौली कोल माइंस में 5 .70 लाख पेड़ कट जाने हैं। उन्होंने कहा यदि पर्यावरण को सुरक्षित रखना है तो कि बिना किसी धर्मभेद के जनसंख्या नियंत्रण कानून लागु किया जाना आवश्यक है उसी लेकर 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर नव जागृति मंच के द्वारा बढ़ती जनसंख्या से पर्यावरण को हो रहे नुकसान को लेकर जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने के लिए खिलचीपुर नाके से मोन रैली निकाल कर राजगढ़ कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम में ज्ञापन सौपा जाएगा। जिसमें अधिक से अधिक संख्या मे राजगढ़ रैली व ज्ञापन में नगर से पहुंचने की अपील की । इस मौके पर प्रमोद सिंह पवार , नगर परिषद अध्यक्ष नारायण सिंह यादव, चंद्रर सिंह यादव ,हरिसिंह केशवाल,शिवप्रसाद शर्मा, कैलाश मोहन यादव अवधनारायण उपाध्याय, धर्मेंद्र बिझानी, महेश भतकारिया, दिनेश शर्मा , गोरीलाल यादव, रामकृष्ण यादव, मनोज वकील मानसिंह यादव , ओम सक्सेना सहित कई वरिष्ठजन सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता मोजूद रहे।


रिपोर्टर