सरिया लदा ट्रक डिवाइडर पर चढ़ा


रोहतास सासाराम शहर के एसपी जैन कॉलेज के समीप शनिवार देर रात एक अनियंत्रित सरिया लदा ट्रक डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसी में फंस गया। घटना की सूचना मिलते ही यातायात और नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। मशक्कत के बाद केबिन को काटकर चालक को बाहर निकाला गया। घायल चालक की पहचान औरंगाबाद निवासी प्रदीप कुमार वर्मा के रूप में की गई है। यातायात थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि ट्रक ओडिशा से उत्तर प्रदेश के लखनऊ जा रहा था। इसी दौरान एसपी जैन कॉलेज के समीप यह हादसा हो गया। दुर्घटना में चालक को चोटें आई हैं। वहीं सड़क पर रविवार को भी दिनभर सरिया फैला रहा। घंटों बीत जाने के बाद न तो ट्रक को हटाया गया और न ही सरिया को, जिससे रास्ते में चलने वाले लोगों को परेशानियां हुईं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट