राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और सेवा का संगम, एनसीसी ने मनाई ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- May 10, 2026
- 5 views
ब्यूरो चीफ प्रेम कुमार की रिपोर्ट
गयाजी-- 6 बिहार बटालियन एनसीसी, गयाजी के कैडेट्स द्वारा “ऑपरेशन सिंदूर” की प्रथम वर्षगांठ 07 से 10 मई 2026 तक पूरे उत्साह, अनुशासन और देशभक्ति के माहौल में मनाई गई। इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स ने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से राष्ट्र सेवा, नागरिक सुरक्षा और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, जागरूकता अभियान एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कैडेट्स ने भाग लिया।
कार्यक्रम का आयोजन 6 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पंकज कुमार (कीर्ति चक्र) के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान सुबेदार मेजर विक्रम सिंह,पीआई स्टाफ नयाब सूबेदार परवीन, सीएचएम राकेश कुमार, हवलदार सुशील, सीएचएम कुंज बिहारी सहित एएनओ भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कैडेट्स ने अपने प्रदर्शन के माध्यम से अनुशासन, साहस और राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पंकज कुमार (कीर्ति चक्र) ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर” केवल एक अभियान नहीं, बल्कि नागरिक सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि एनसीसी युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना और देश के प्रति समर्पण विकसित करने का कार्य कर रही है।
नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता अभियान के माध्यम से कैडेट्स ने आम लोगों को सामाजिक जिम्मेदारियों, सुरक्षा और राष्ट्रीय एकता के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के अंत में सभी कैडेट्स ने देश की सेवा और समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन के दौरान देशभक्ति का माहौल बना रहा और उपस्थित लोगों ने कैडेट्स के उत्साह एवं प्रदर्शन की सराहना


रिपोर्टर