मातृ दिवस पर संत पैट्रिक स्कूल में बच्चों ने बनाई मां की मिट्टी की प्रतिमा
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- May 10, 2026
- 6 views
ब्यूरो चीफ प्रेम कुमार की रिपोर्ट
गयाजी-- शहर के नवागढ़ी मोड़ स्थित संत पैट्रिक स्कूल में मातृ दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूल के विद्यार्थियों ने मिट्टी से मां की आकर्षक प्रतिमाएं बनाकर मातृत्व के प्रति अपनी श्रद्धा और प्रेम व्यक्त किया। बच्चों की रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने मां के महत्व पर अपने विचार भी साझा किए और मातृ शक्ति को सम्मान देने का संदेश दिया।
स्कूल के प्राचार्य मनोज कुमार ने कहा कि मां जीवन की पहली गुरु होती हैं और बच्चों द्वारा मिट्टी की प्रतिमा बनाकर मातृ दिवस मनाना एक सराहनीय पहल है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उन्हें संस्कार और संवेदनशीलता भी सिखाती हैं।
इस अवसर पर शिक्षिका अमृता कुमारी सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का वातावरण उत्साह और भावनाओं से सराबोर रहा।


रिपोर्टर