2000 दो तो नॉर्मल डिलीवरी नहीं तो बाहर रेफर
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Apr 23, 2026
- 399 views
तलेन । तलेन के जिस स्वास्थ्य केंद्र पर 78 गांव सहित नगर लोगों के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी है जिसके हालत स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर इतने बदतर है। जिसकी बारे में जितना लिखा जाए उतना कम है। जिले के जिम्मेदार अधिकारी स्टाफ की कमी का बहना बनाकर हमेशा अपना पल्ला झाड़ लेते हैं। यदि वास्तव में स्टाफ की इतनी कमी है। तो क्यों न स्वास्थ्य केंद्र पर ताला जड़ दिया जाय। वैसे भी आदे दिनों तो रात्रि में प्रसूति केंद्र सिर्फ गार्ड के भरोसे रहता है। न तो कोई नर्स मौजूद रहती है ना ही कोई स्टाफ। वही कोई महिला डिलीवरी के लिए आती है । तो ₹2000 की मांग ,दो तो नॉर्मल डिलीवरी नहीं तो बाहर रेफ़र । सबसे बड़ी शर्म की बात तो यहां है भी है की स्वास्थ्य सेवाओं की सुविधाओं बात तो बहुत दूर है। गर्भवती महिलाओं के लिए पीने के पानी के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। जब स्वास्थ्य केंद्र पर पीने का पानी उपलब्ध नहीं है तो प्रसाधनों(शौचालय )पर ताला लगा रहना भी लाजमी है।


रिपोर्टर