नकबजनी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,03 आरोपी गिरफ्तार

कुरावर, राजगढ़ । राजगढ़ पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री अमित तोलानी (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल.बंजारे के निर्देशन एवं एसडीओपी नरसिंहगढ़ सुश्री मिनी शुक्ला (भा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कुरावर निरीक्षक श्री जितेंद्र सिंह मावई के नेतृत्व में पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

पुलिस टीम द्वारा  घर मै चोरी करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से नगदी, गुटखा पाउच  एवं घटना में प्रयुक्त  की गई लोहे की कटर एवं बजाज डिस्कवर गाड़ी जप्त की गई है। 

फरियादी पप्पू राठौर पिता अमृतलाल राठौर उम्र 35 साल निवासी आनंद  वेयरहाउस के सामने नरसिंहगढ़ रोड कुरावर  के घर मै 12-13/04/26 के दरमियानी रात  में अज्ञात चोरों  द्वारा घर के ताले काटकर घर में रखे नगदी  50000/- रूपये एवं गुटखा पाउच चुरा कर लिए गए हैं जिस पर से थाना पर  113/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में दो विशेष टीमों का गठन किया गया। एक टीम द्वारा आरोपियों की तलाश एवं दूसरी टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से परीक्षण किया गया। साथ ही साइबर सेल की सहायता से तकनीकी साक्ष्य एकत्रित कर संदेहियों की पहचान की गई।पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।


जप्त संपत्ति


नगदी -50000/-

गुटखा पाउच  कीमती 6000/-

 कटर कीमती 2000/- रूपये

एक डिस्कवर गाड़ी कीमती 50000/- रूपये 

कुल मशरूका 108000/-


गिरफ्तार आरोपी

1.  लोकेंद्र मीणा पिता राधेश्याम मीणा उम्र 28 साल निवासी बैरागढ़ खुमान  थाना श्यामपुर 

2. समीर खान पिता अमीन खान उम्र 21 साल निवासी बड़नगर थाना कुरावर 

3. जुबेर खान पिता इरफान खान उम्र 21 साल निवासी बड़नगर थाना कुरावर


सराहनीय योगदान

निरीक्षक जितेंद्र सिंह मावई,उप निरीक्षक ,प्रआर 199 प्रदीप,प्रआर 353 माधव,प्रआर 670 मिथुन ,प्रआर 466 राजेश यादव,प्रआर 163 कमल सिंह,आरक्षक 1031 संदीप, आरक्षक 189 अरविंद गोयल आरक्षक 685 धर्मवीर ,आरक्षक 428 प्रदीप,आरक्षक 159 नवल, आरक्षक 1053 विकास सैनिक 14 दुर्गा प्रसाद,सैनिक 231 मोहन।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट