सड़क हादसे में 15 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Sep 25, 2026
- 18 views
संवाददाता रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट
कैमूर--- जिला के कुदरा थाना अंतर्गत कुदरा-भभुआ मोड़ के समीप एक कार ने करीब 15 वर्षीय बच्ची को टक्कर मार दी, जिससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्ची को इलाज के लिए कुदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा घायल बच्ची को चिकित्सा सुविधा देते हुए। स्थिति को गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया।।
घायल बच्ची की पहचान रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र के मल्हीपुर गांव निवासी सूर्यवंश प्रजापति की करीब 15 वर्षीय पुत्री सुधा कुमारी के रूप में बताई जा रही है।


रिपोर्टर