सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन गंभीर


रोहतास। जिला पदाधिकारी रोहतास दीपक कुमार मिश्रा द्वारा सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर लगातार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार बेदा नहर के पास स्थित मुख्य सड़क क्षेत्र में सड़क सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक व्यवस्था की गई है।


जिला पदाधिकारी के निर्देश के अनुपालन में ग्रामीण कार्य विभाग (RCD) द्वारा डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर लगाए गए हैं, जिससे रात्रि के समय वाहन चालकों को डिवाइडर स्पष्ट रूप से दिखाई दे सके। विशेषकर रात में वाहनों की आवाजाही के दौरान दृश्यता बढ़ने से दुर्घटना की संभावना को कम करने में सहायता मिलेगी।


जिला पदाधिकारी श्री दीपक कुमार मिश्रा ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की पहचान कर वहां सड़क सुरक्षा से संबंधित आवश्यक उपायों को प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सड़क पर पर्याप्त दृश्यता, रिफ्लेक्टर एवं अन्य आवश्यक सुरक्षा उपायों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया है।


जिला प्रशासन द्वारा आम वाहन चालकों से भी अपील की गई है कि रात्रि में वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें, निर्धारित गति सीमा का पालन करें तथा सड़क पर लगे संकेतकों एवं रिफ्लेक्टर को ध्यान में रखते हुए वाहन चलाएं। सड़क सुरक्षा के प्रति सामूहिक सजगता से दुर्घटनाओं को कम करने में महत्वपूर्ण सहायता मिल सकती है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट