SIR और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में राजद का प्रदर्षन
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Sep 25, 2026
- 4 views
रोहतास। जिला मुख्यालय सासाराम में राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री लालू प्रसाद जी के निर्देश एवं माननीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव के परामर्श पर प्रदेशव्यापी कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को रोहतास जिला राष्ट्रीय जनता दल द्वारा सासाराम के पोस्ट ऑफिस चौक पर मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व रोहतास जिला राष्ट्रीय जनता दल के निवर्तमान जिलाध्यक्ष श्री रामचन्द्र ठाकुर ने किया। इस अवसर पर बिहार सरकार की पूर्व मंत्री एवं नोखा की पूर्व विधायक श्रीमती अनीता चौधरी, दिनारा के पूर्व विधायक विजय कुमार मंडल, निवर्तमान प्रधान महासचिव राजीव रंजन, सत्येंद्र शाह, युवा राष्ट्रीय जनता दल के जिलाध्यक्ष शिवन्त कुशवाहा जी, महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष सीमा यादव , अरविंद यादव,शंकर कुशवाहा , सलाम बेग , तौकीर मंसूरी ,सदर प्रखण्ड अध्यक्ष सद्दाम राजा, संजय सिंह,राजकिशोर यादव,हरेराम यादव,विद्यासागर यादव, संतोष यादव,संगम यादव,बाबु यादव,इमरान अख्तर,अश्वनी यादव , सुरेंद्र कुशवाहा , विनोद यादव ,नौशाद खान,रविकांत यादव , मनोज यादव , राकेश कुशवाहा , रामप्रवेश कुशवाहा , वीरेंद्र समाजवादी सोनिया खातून रानी मुखर्जी , विनय गोस्वामी,राजाराम प्रजापति,विनय यादव,उपेंद्र गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी, विभिन्न प्रकोष्ठों के नेता एवं पूर्व विधायक, प्रत्याशी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली तथा SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शन के दौरान राजद नेताओं ने आरोप लगाया कि SIR की प्रक्रिया में गंभीर खामियां हैं और इससे मतदाताओं के अधिकार तथा चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर सवाल पैदा हुए हैं। नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार की रक्षा और चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता सर्वोपरि होनी चाहिए।
निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामचन्द्र ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल संविधान, लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के सवाल पर अपनी आवाज मजबूती से उठाता रहेगा। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था के प्रति जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए उसकी प्रत्येक प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और संदेह से परे होनी चाहिए।
राजद नेताओं ने पार्टी के प्रदेशव्यापी आह्वान को दोहराते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के कथित पक्षपातपूर्ण निर्णयों एवं SIR में कथित अनियमितताओं का विरोध किया तथा चुनावी प्रक्रिया से जुड़े अपने सवालों पर जवाबदेही की मांग की।
कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि मताधिकार केवल वोट डालने का अधिकार नहीं, बल्कि लोकतंत्र में आम नागरिक की सबसे बड़ी ताकत है। किसी भी पात्र मतदाता का अधिकार प्रभावित न हो, इसके लिए राष्ट्रीय जनता दल लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से अपना संघर्ष जारी रखेगा।


रिपोर्टर