शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बरसठी पुलिस की कार्रवाई, 5 लोग गिरफ्तार

बरसठी, जौनपुर। जनपद में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बरसठी पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए पांच व्यक्तियों को हिरासत में लिया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में की गई।

पुलिस के अनुसार, शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत अलग-अलग स्थानों से कुल पांच लोगों को धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत हिरासत में लेकर उनका चालान संबंधित न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में संतोष यादव (33 वर्ष), रवि यादव (32 वर्ष) और अमित यादव (21 वर्ष) निवासी ग्राम महुआरी थाना बरसठी शामिल हैं। इसके अलावा विनय कुमार (32 वर्ष) व अनीस (32 वर्ष) निवासी ग्राम हरद्वारी थाना बरसठी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। इस कार्रवाई को सफल बनाने में उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार दुबे, उपनिरीक्षक पारसनाथ यादव, हेड कांस्टेबल अजय कुमार यादव, हेड कांस्टेबल विजय शंकर सरोज एवं कांस्टेबल अभिषेक यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने का संदेश गया है तथा असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट