रोहतास के पुलिस अधीक्षक श्री रौशन कुमार को जन्मदिवस पर मिली शुभकामनाएँ
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 08, 2026
- 6 views
रोहतास। जिले के लोकप्रिय एवं कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रौशन कुमार को उनके जन्मदिवस के अवसर पर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों तथा जिलेवासियों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
शुभकामना संदेश में उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, यश, सम्मान और निरंतर सफलता की कामना की गई। लोगों ने कहा कि श्री रौशन कुमार के कुशल नेतृत्व में रोहतास पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण तथा आम जनता की सुरक्षा और सेवा के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
जन्मदिवस के अवसर पर ईश्वर से प्रार्थना की गई कि वे उन्हें स्वस्थ, सुखी एवं ऊर्जावान रखें, ताकि वे इसी समर्पण, ईमानदारी और जनसेवा की भावना के साथ रोहतास जिले की सेवा करते रहें।


रिपोर्टर