सासाराम में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया, एक दिन में करीब ₹1.20 लाख का जुर्माना वसूला गया
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 08, 2026
- 6 views
रोहतास। जिला प्रशासन के निर्देश पर सासाराम में यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए वाहन जांच अभियान लगातार चलाया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिलाधिकारी (डीएम) के निर्देश पर चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के तहत आज विभिन्न स्थानों पर वाहनों की सघन जांच की गई।
जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए करीब ₹1.20 लाख का चालान वसूला गया। अभियान के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, आवश्यक दस्तावेजों की कमी तथा अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर जुर्माना लगाया गया।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, आवश्यक दस्तावेज साथ रखें और सुरक्षित वाहन चलाएं। अधिकारियों का कहना है कि सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।


रिपोर्टर