भगवानपुर पुलिस ने एक देशी कट्टा, चार जिंदा कारतूस व सात खोखा के साथ व्यक्ति को किया गिरफ्तार
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Aug 06, 2026
- 45 views
संवाददाता सिगासन सिंह यादव की रिपोर्ट
भभुआं(कैमूर)---- अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर थाना ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नौगढ़ गांव से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान रामजी पासी (55 वर्ष), पिता स्व. जमुना पासी, ग्राम नौगढ़, थाना भगवानपुर, जिला कैमूर के रूप में हुई है।
भगवानपुर थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रामजी पासी के घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक देशी कट्टा, चार जिंदा कारतूस तथा सात खोखा बरामद किए गए। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध हथियार रखने एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


रिपोर्टर