भैंस चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,06 आरोपी गिरफ्तार,03 भैंस एवं बोलेरो पिकअप जप्त
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Apr 18, 2026
- 471 views
राजगढ़ । राजगढ़ पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री अमित तोलानी (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल.बंजारे के निर्देशन एवं एसडीओपी नरसिंहगढ़ सुश्री मिनी शुक्ला (भा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कुरावर निरीक्षक श्री जितेंद्र सिंह मावई के नेतृत्व में पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस टीम द्वारा भैंस चोरी करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 03 भैंस एवं घटना में प्रयुक्त बोलेरो पिकअप (MP04GA7812) जप्त की गई है। आरोपियों द्वारा जिला रायसेन से भी भैंस चोरी करना स्वीकार किया गया है।
घटना का विवरण
फरियादी दिलीप सिंह पिता भवर सिंह राजपूत,उम्र 60 वर्ष,निवासी गिलाखेड़ी द्वारा दिनांक 10.04.2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनके बाड़े से 02 भैंस अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर ली गई।
इसी प्रकार फरियादी मुंशीलाल पिता कालूराम,निवासी सेमलखेड़ी द्वारा भी भैंस चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। उक्त रिपोर्टों पर थाना कुरावर में अपराध क्रमांक 106/2026 एवं 115/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में दो विशेष टीमों का गठन किया गया। एक टीम द्वारा आरोपियों की तलाश एवं दूसरी टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से परीक्षण किया गया। साथ ही साइबर सेल की सहायता से तकनीकी साक्ष्य एकत्रित कर संदेहियों की पहचान की गई। पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
जप्त संपत्ति
03 भैंस
बोलेरो पिकअप(MP04GA7812) कीमत लगभग ₹5,00,000/-
नकदी ₹16,000/-
कुल मशरूका ₹5,16,000/-
गिरफ्तार आरोपी
1. करीम पिता मोहम्मद खान,उम्र 46 वर्ष,निवासी काछीखेड़ी थाना सारंगपुर
2. शोएब उर्फ भैय्यू पिता मजीद खान,उम्र 22 वर्ष,निवासी दोराहा
3. गुफरान पिता बदरुद्दीन खान,उम्र 22 वर्ष,निवासी शिवपुरा
4. खुर्शीद उर्फ मुन्ना पिता आशिक खान,उम्र 21 वर्ष,निवासी शिवपुरा
5. सिद्धिक खा पिता हकीम खा,उम्र 28 वर्ष,निवासी शिवपुरा
6. गोलू उर्फ फतिम पिता रईस खान,उम्र 20 वर्ष,निवासी शिवपुरा
सराहनीय योगदान
निरीक्षक जितेंद्र सिंह मावई,उप निरीक्षक अरविंद सिंह राजपूत,प्रआर 199 प्रदीप,प्रआर 353 माधव,प्रआर 339 नरेश,प्रआर 466 राजेश यादव,प्रआर 163 कमल सिंह,आरक्षक 1031 संदीप,आरक्षक 348 राहुल,आरक्षक 428 प्रदीप,आरक्षक 159 नवल,सैनिक 14 दुर्गा प्रसाद,सैनिक 11 राजेंद्र,सैनिक 231 मोहन।


रिपोर्टर