स्व-गणना अभियान का शुभारंभ राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) टेटवाल ने की नागरिकों से सहभागिता की अपील

राजगढ़ । भारतीय जनगणना अभियान के अंतर्गत गुरुवार को सारंगपुर  में डिजिटल स्व-गणना प्रक्रिया का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कौशल विकास एवं रोजगार विभाग श्री   गौतम टेटवाल ने स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर इस महत्वपूर्ण अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई और नागरिकों को भी प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि डिजिटल स्व-गणना की यह पहल नागरिकों को अपनी जानकारी स्वयं, सरल और सुरक्षित तरीके से दर्ज करने का अवसर प्रदान करती है। उन्होंने बताया कि यह अभियान 16 अप्रैल से प्रारंभ होकर आगामी 30 अप्रैल तक संचालित किया जाएगा। उन्होंने जनगणना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं है, बल्कि यह देश के विकास, नीति-निर्माण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का मजबूत आधार है। इससे सरकार को नागरिकों की वास्तविक स्थिति और आवश्यकताओं को समझने में मदद मिलती है, जिससे भविष्य की योजनाएं अधिक सटीक और लाभकारी बनती हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट