भक्ति और संस्कृति का संगम पिंपलेश्वर बस्ती में हिन्दू सम्मेलन
- Rohit R. Shukla, Journalist
- Apr 13, 2026
- 85 views
कल्याण । पिंपलेश्वर बस्ती स्थित ग्लोबल सिटी में आज विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य और सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, महिलाओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल बना रहा।
सम्मेलन के दौरान बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। छोटे-छोटे बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य, भजन और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति की झलक पेश की, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ISKCON मंदिर के गुरु चक्रवर्ती दास जी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में सनातन धर्म के मूल्यों, संस्कारों और एकता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज को संगठित रहने का संदेश दिया। उन्होंने युवाओं को अपनी संस्कृति से जुड़ने और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा भी दी। कार्यक्रम के आयोजन को सफल बनाने में आयोजक आशीष शुक्ला और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन की जानकारी देते हुए आशीष शुक्ला ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम समाज में एकता और सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किए जाते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों के लिए प्रसाद वितरण किया गया और आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को जारी रखने का संकल्प लिया।


रिपोर्टर