फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश 6 आरोपी गिरफ्तार

राजगढ़ । जिला राजगढ़ में फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले आरोपियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना माचलपुर पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।

यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी खिलचीपुर श्री डी.वी.एस. नागर के नेतृत्व में की गई। फरियादी डॉ. सुनील चौरसिया, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जीरापुर द्वारा प्रस्तुत आवेदन के आधार पर थाना माचलपुर में अपराध क्रमांक 92/26  पंजीबद्ध कर धारा 318(4), 338, 336(3) बीएनएस के तहत दिनांक 06/04/2026 को प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया।

 एफआईआर का विस्तृत विवरण

प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया कि—

मुख्य आरोपी अर्जुन बैरागी जो रामगढ़ अस्पताल में ही डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर पदस्थ था 

माह फरवरी 2026 में PHC रामगढ़ में एक भी डिलीवरी नहीं हुई, इसके बावजूद आरोपी द्वारा 137 जन्म प्रमाण पत्र जारी किए गए

 संबंधित जन्म प्रमाण पत्रों के लिए कोई आवेदन पत्र प्राप्त नहीं हुआ

कई प्रमाण पत्र 01/04/2007 के पूर्व के बनाए गए, जो कि शासकीय अस्पताल द्वारा जारी करना नियम विरुद्ध है

कई प्रमाण पत्र अन्य राज्यों (राजस्थान, सिक्किम, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तरप्रदेश) के व्यक्तियों के बनाए गए

 कई प्रमाण पत्र 1950 से 1980 के मध्य के पाए गए, जबकि उस समय उक्त केन्द्र में डिलीवरी नहीं होती थी

 CRS पोर्टल पर फर्जी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड किए गए

संबंधित मेडिकल ऑफिसर को इस संबंध में कोई जानकारी नहीं थी 

 जांच में पाया गया कि उक्त कार्य रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी के माध्यम से किया गया


पूछताछ में हुआ खुलासा

मुख्य आरोपी द्वारा बताया गया कि—

आधार कार्ड में नाम/जन्मतिथि संशोधन कराने के लिए फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाए जाते थे

लोकसेवा केन्द्र, आधार सेंटर एवं एमपी ऑनलाइन संचालकों के माध्यम से ग्राहकों को जोड़ा जाता था

संबंधित व्यक्तियों की जानकारी व्हाट्सएप के माध्यम से भेजी जाती थी

 बिना किसी वैध दस्तावेज के CRS पोर्टल पर एंट्री कर प्रमाण पत्र जारी किए जाते थे

प्रति प्रमाण पत्र 500 से 1000 रुपये तक लिए जाते थे


आरोपी द्वारा:

लगभग 250 फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाना

करीब 35,000 रुपये अवैध लाभ अर्जित करना स्वीकार किया गया


गिरफ्तार आरोपी

1. अर्जुन पिता रमेशचंद्र बैरागी, निवासी ग्राम लखौनी थाना माचलपुर

2. देवीलाल पिता गंगाराम गुर्जर, निवासी कचनारिया

3. गिरिराज पिता हरि सिंह मीणा, निवासी दुपाड़िया थाना जीरापुर

4. पवन पिता प्रेम सिंह राठौड़, निवासी धत्रवाड़ा थाना जीरापुर

5. जसवंत गुर्जर एवं भगवान सिंह गुर्जर, निवासी फिरोजपुर थाना माचलपुर

6. सोनू पिता देवीलाल शर्मा, निवासी राजपुरा थाना माचलपुर


 बरामदगी

फर्जी प्रमाण पत्र बनाने में प्रयुक्त मोबाइल फोन

PHC रामगढ़ का कंप्यूटर सिस्टम

कार्यवाही में सम्मिलित टीम

निरीक्षक भगीरथ शाक्य

उपनिरीक्षक अजय यादव (थाना ब्यावरा शहर)

उपनिरीक्षक गुड्डू कुशवाहा

सउनि शादाब खान

प्रआर अवधेश शर्मा

प्रआर प्रदीप सोलंकी

आर रविन्द्र जाट

आर रवि जाट

आर गोविंद प्रजापति

आर बालचंद यादव

आर दिनेश भील

आर राजीव समाधिया

आर पप्पू दांगी

अग्रिम कार्यवाही

प्रकरण में अन्य संलिप्त व्यक्तियों की जांच जारी है एवं वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

राजगढ़ पुलिस की अपील

फर्जी दस्तावेज बनाना/बनवाना दंडनीय अपराध है, अतः आमजन वैध प्रक्रिया का ही पालन करें।

जिला पुलिस राजगढ़ (मध्यप्रदेश)

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट