पीएम श्री शासकीय स्कूल में धुमधाम से मनाया गया प्रवेश उत्सव


तलेन । पीएम श्री श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तलेन में स्कूल चले हम कार्यक्रम के अंतर्गत नवीन सत्र का प्रवेश उत्सव 1 अप्रैल 2026 को  बड़े धूमधाम एवं उत्सव के साथ मनाया गया जिसमें विद्यार्थी को निशुल्क पाठ्य पुस्तक का वितरण किया गया विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री एमपी आदमपुरिया जी के द्वारा समस्त अतिथियों का तिलक लगाकर एवं पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक श्री प्रमोद जी पवार के द्वारा विद्यार्थियों को दी जाने वाली शासन की योजनाओं को विस्तार से बताया गया वही मंडल अध्यक्ष श्री विजय सिंह के द्वारा विद्यार्थियों को मेहनत एवं लगन से पढ़ने से अच्छे अंक आने पर शासन के द्वारा दी जाने वाली  के स्कूटी एवं लैपटॉप के बारे में बताया गया आदि अतिथियों  ने शासन की विभिन्न योजना के बारे विस्तार से बताया कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष श्री नारायण सिंह यादव, मंडल अध्यक्ष श्री विजय सिंह रुहेला, पूर्व नगर, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री विनोद यादव ,पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष चंदर सिंह यादव, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष भारत सिंह यादव, वरिष्ठ पत्रकार श्री अवध नारायण उपाध्याय, पार्षद श्री कैलाश नारायण यादव पार्षद श्री महेश यादव ,पार्षद श्री गोविंद यादव ,पार्षद प्रतिनिधि श्री रामबाबू कुशवाहा, श्री शिव  प्रसाद जी शर्मा, श्री महेश भतकारिया, श्री मानसिंह यादव फौजी सरकार, पत्रकार श्री प्रमोद सिंह राजपूत श्री सतीश यादव आदि जनप्रतिनिधि एवं अभिभावक गण के साथ-साथ विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आभार व्यक्त श्री मती स्नेहलता तिवारी द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम का संचालन उच्च माध्यमिक शिक्षक अनिल कुमार यादव के द्वारा किया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट