पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ससम्मान विदाई समारोह आयोजित

दशकों की निष्ठापूर्ण सेवा के पश्चात पुलिस अधिकारी हुए सेवानिवृत्त


राजगढ़ । पुलिस अधीक्षक कार्यालय, राजगढ़ में आज दिनांक 31 मार्च 2026 को सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी कार्यवाहक उप निरीक्षक लोकसिंह मरावी*के सम्मान में ससम्मान विदाई समारोह का आयोजन किया गया।इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री के.एल. बंजारे द्वारा श्री मरावी को शॉल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र एवं पुलिस मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामनाएँ व्यक्त की गईं।कार्यवाहक उप निरीक्षक लोकसिंह मरावी ने दिनांक 17.07.1987 को पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर भर्ती होकर लगभग 38 वर्ष 08 माह 14 दिवस की गौरवपूर्ण एवं निष्कलंक सेवा पूर्ण की। अपने दीर्घ सेवाकाल के दौरान उन्होंने अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का उत्कृष्ट निर्वहन किया। उनकी सेवाएँ विभाग के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगी।इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे, मुख्य लिपिक श्री नर्मदाप्रसाद संजोदिया, रक्षित निरीक्षक सुश्री उर्मिला चौहान सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय का समस्त स्टाफ, विभिन्न शाखाओं के अधिकारी/कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त अधिकारी के परिजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्री मरावी के उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट