रामनवमीं हनुमान जन्मोत्सव महावीर जयंती को लेकर शांति समिति की बैठक हुई सम्पन्न
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Mar 25, 2026
- 168 views
तलेन । आगामी त्यौहार रामनवमी हनुमान जन्मोत्सव व महावीर जयंती की तैयारीयों व प्रशासनिक व्यवस्थाओ को लेकर बुधवार को तलेन थाना परिसर मे शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई वही बैठक की अध्यक्षता नायब तहसीलदार मनोज शर्मा थाना प्रभारी राकेश दामले नगर परिषद अध्यक्ष नारायण सिंह यादव हिन्दू धार्मिक उत्सव समिति अध्यक्ष चंदर सिंह यादव ने की वही बैठक मे आगमी त्योहारों की व्यवस्थाओ व रुपरेखा के संबंध मे चर्चा हुई । आगमी त्यौहार को शांति पूर्वक मनाने की अपील की गई। साथ ही नायब तहसीलदार मनोज शर्मा ने पेट्रोल डीजल को लेकर कहा की अफवाहों पर ध्यान न दें। पर्याप्त मात्रा में डीजल पेट्रोल की उपलब्धता है।वही इस मौके पर नगर के वरिष्ठजन, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नेतागण, पत्रकार गण मौजूद रहे।


रिपोर्टर