कलेक्टर ने किया ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Mar 24, 2026
- 38 views
राजगढ़ । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा मंगलवार को नवीन ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस में ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित रख-रखाव, सुरक्षा व्यवस्था तथा निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुपालन की विस्तार से समीक्षा की गई। कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, अभिलेख संधारण एवं प्रवेश-निकास पंजी का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए ईवीएम की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
साथ ही निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रताप सिंह चौहान सहित विभिन्न राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। सभी प्रतिनिधियों ने निरीक्षण प्रक्रिया का अवलोकन किया तथा व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी एवं वेयरहाउस प्रभारी भी उपस्थित रहे।


रिपोर्टर