पटवारी ने छात्रा का नहाते समय बनाया वीडियो, परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर पीटा

राजगढ़ खिलचीपुर । राजगढ़ जिले के खिलचीपुर पटवारी महेश साहू की हरकत से हर कोई शर्मनाक है। पटवारी ने उस समय एक नाबालिग छात्रा का वीडियो बनाया जब वह बाथरूम में नहा रही थी। जब इस हरकत का खुलासा हुआ तो ग्रामीणों ने पटवारी की जमकर पिटाई की। आरोपी पटवारी के फोन से नाबालिग छात्रा के वीडियो मिलने की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि, छात्रा पढ़ाई के लिए आरोपी के मकान में किराए से रहती थी। 50 वर्षीय आरोपी महेश साहू के घर में आसपास की छात्राएं किराए से घर लेकर रहती हैं। आरोपी की पत्नी अपने रिश्तेदारों के यहां राजस्थान गई हुई थी इसी कारण वो घर पर अकेला था। आरोपी पटवारी ने अपने फोन को बाथरूम के गेट पर बनी जाली पर रखा और फिर वीडियो रिकॉर्ड किया। उसके फोन से छात्राओं के एक नहीं बल्कि दो से तीन वीडियो मिले हैं। जिस छात्रा का वीडियो आरोपी ने बनाया वो 11 वीं कक्षा में पढ़ती है।

छात्रा ने आरोपी पटवारी को वीडियो बनाते हुए संदिग्ध हालत में देख लिया था। परीक्षा के कारण उसने उस समय कुछ नहीं कहा लेकिन बाद में अपने साथ पढ़ने वाली अन्य छात्राओं को सारी बात बताई। शाम को सभी छात्राओं ने घर लौटकर अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी। रात 9 से 10 के बीच छात्राओं के परिजन आरोपी पटवारी के घर पहुंचे। लोगों ने पहले बात की फिर आरोपी का फोन चेक किया। ग्रामीणों के अनुसार फोन की रिसाइकल बिन में कुछ वीडियो मिले।ग्रामीणों द्वारा आरोपी पटवारी को इस कदर पीटा गया कि, उसके कपड़े तक फट गए। मामला शनिवार का है। पुलिस को सूचना दी गई तो मौके पर पहुंची टीम ने बीच-बचाव किया। आरोपी पटवारी के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।मामले में आगे की जांच जारी है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट