तलेन सेवा केन्द्र पर मनाया 90 वां त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Feb 26, 2026
- 178 views
तलेन । ब्रह्माकुमारीज़ तलेन सेवाकेंद्र के द्वारा आज 90 वां त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव (महाशिवरात्रि) धूम-धाम से मनाया गया, जिसमें आध्यात्मिक ज्ञान चर्चा , और ध्वजारोहण के माध्यम से परमात्मा शिव के अवतरण का संदेश दिया । यह महोत्सव ज्ञान, शांति और पवित्रता का प्रतीक है, जो बुराइयों को छोड़कर श्रेष्ठ जीवन जीने की प्रेरणा देता है। इसी बीच कार्यक्रम में आए हुए सभी संस्था से जुड़े भाई बहनों ने दीप जलाकर भगवान शिव की प्रतिमा पर बेलपत्र व पुष्प अर्पित कर महाआरती की गई , तथा अंत में भगवान शिव का ध्वजारोहण कर सभी ने प्रतिज्ञा कर पवित्रता, शांति, सकारात्मकता , और स्वयं के सुधार द्वारा समाज को बदलने का संकल्प लिया । इस कार्यक्रम में बीके देव दीदी , श्याम सोनी, अशोक महेश्वरी , अशोक पवार , अरुण अग्रवाल एवं अन्य माताएं बहने बड़ी संख्या में उपस्थिति रही


रिपोर्टर