पड़ोसी विवाद पहुंचा पुलिस तक, उत्पीड़न और बदनाम करने की साज़िश का आरोप

सोशल मीडिया पर झूठी खबरें फैलाने का दावा, परिवार की सुरक्षा की मांग


भिवंडी। भिवंडी के धामणकर नाका क्षेत्र में फ्लैट विवाद ने अब पुलिस उपायुक्त का दरवाजा खटखटा दिया है। स्थानीय निवासी अशरफ रियाज सैयद ने अपने पड़ोसी बाबर नियाज सिद्दीकी के खिलाफ उत्पीड़न, धमकी और बदनाम करने की साज़िश का आरोप लगाते हुए पुलिस उपायुक्त, परिमंडल-2 भिवंडी को लिखित शिकायत दी है। मामले के सामने आने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है।

शिकायतकर्ता के अनुसार वह पिछले दस वर्षों से संबंधित पते पर अपने स्वामित्व वाले फ्लैट में रह रहे हैं। आरोप है कि पड़ोसी द्वारा लगातार घर खाली करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। इस दौरान गाली-गलौज, विवाद खड़ा करना और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने जैसे कृत्य किए गए हैं, जिससे परिवार मानसिक तनाव में है।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि विरोधी पक्ष द्वारा सोशल मीडिया और एक युटूबर चैनल के माध्यम से उनके खिलाफ कथित रूप से झूठी खबरें प्रसारित कर छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। साथ ही अज्ञात लोगों को भेजकर डराने-धमकाने तथा पार्किंग क्षेत्र में अनावश्यक रूप से बैठकर मानसिक दबाव बनाने का आरोप भी लगाया गया है। आवेदक ने आशंका जताई है कि उन्हें और उनके परिवार को किसी प्रकार का नुकसान पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक शिकायत प्राप्त हो चुकी है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट