विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 15.34 लाख की ठगी, 22 लोग हुए ठगी के शिकार

कंपनी संचालक सहित कई आरोपियों पर केस दर्ज

भिवंडी। भिवंडी शहर में विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में कंपनी संचालक सहित कई लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपियों ने विदेश में रोजगार का झांसा देकर 22 लोगों से करीब 15 लाख 34 हजार रुपये की ठगी की। भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के अनुसार, शिकायतकर्ता अफसर रमजान अंसारी‌(33) निवासी काप तालाब, को आरोपियों ने विदेश में नौकरी दिलाने का लालच दिया। यह पूरी घटना अल्फा इंटरप्राइजेस कंपनी के ऑफिस, सिटी सेंटर मॉल, गाला नंबर 117, शिवम होटल के सामने, धामणकर नाका परिसर में हुई। पुलिस के अनुसार यह ठगी 10 नवंबर 2025 से 28.जनवरी 2026 के बीच अलग-अलग समय पर की गई।

इस मामले में मुख्य आरोपी के रूप में कंपनी संचालक संजयकुमार रतनकुमार, उसके सहयोगी अयान तथा दो अज्ञात महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

शिकायत में बताया गया है कि आरोपियों ने शिकायतकर्ता और उसके साथ कई अन्य लोगों — शोहराब इरशाद शेख (24), अब्दुल रहमान महबूब शाह (22), परवेज आलम रज्जब अली अंसारी (32), अब्दुल बारी मोहम्मद शमीम अंसारी (32), मोहम्मद अनावारूल मोहम्मद हबीब अंसारी (46), अब्दुल रऊफ मोहम्मद हसन सय्यद (40), मोहम्मद फैजान निसार अहमद अंसारी (26), अरशद मोहम्मद सज्जाद अंसारी (32), मोहम्मद अय्यूब मोहम्मद उमर कुरैशी (25), मोहम्मद शमीम मोहम्मद जमीलुद्दीन नवाफ (56), साहिद रजा राशिद अंसारी (22), मोहम्मद अफजल जाकिर अली शाह (28), सिराजुद्दीन मोहम्मद अफजल अंसारी (38), मोहम्मद जमाल सलीम अंसारी (33), नसीम अहमद सईद अहमद अंसारी (35), ताज मोहम्मद अंसारी (32), अकील अहमद मोहम्मद शफीक शाह (47), मोहम्मद शमीम मोहम्मद जमशेदुद्दीन नवाफ (46), सोहेल शाहजाद आसमी (22) और मोहम्मद इरफान मोईन अंसारी को विदेश ( कुवैत) में नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। पीड़ितों के अनुसार आरोपियों ने कंपनी के माध्यम से फर्जी ऑफर लेटर, दस्तावेज और नियुक्ति पत्र तैयार कर उन्हें विश्वास में लिया। इसके बाद ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और नकद के जरिए कुल 15,34,000 रुपये वसूले गए। आरोप है कि पैसे लेने के बाद आरोपियों ने विदेश भेजने की प्रक्रिया पूरी नहीं की और संपर्क भी कम कर दिया। भिवंडी शहर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 318 सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक संतोष तपासे कर रहे है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट