यूनियन बैंक के पास ATM में सेंधमारी

15 हजार की बैटरियां चोरी अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज

भिवंडी। भिवंडी के कोनगांव क्षेत्र में स्थित यूनियन बैंक के पास एक ATM में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने ATM मशीन में रखी बैटरियां चोरी कर फरार हो गए। घटना के बाद कोनगांव पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।इसमें पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता कुणाल हिरेश म्हात्रे निवासी कोनगांव के हैं, ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। घटना 5 फरवरी  की शाम करीब 5:53 बजे यूनियन बैंक के पास स्थित हिताची कंपनी के ATM में हुई। अज्ञात चोरों ने ATM में लगे लकड़ी के कपाट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां रखी 12V 100 AH पावर एक्साइड कंपनी की तीन बैटरियां चोरी कर लीं। पुलिस के अनुसार चोरी गई बैटरियों की कुल कीमत करीब 15,000 रुपये बताई जा रही है.कोनगांव पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपी की तलाश जारी है। ATM में हुई इस चोरी की घटना ने बैंक और ATM सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय नागरिकों ने ATM केंद्रों पर सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट