अग्रवाल कॉलेज में स्व. रामचरण (सुंदर) पंडित स्मृति बैडमिंटन स्पर्धा का पारितोषिक वितरण संपन्न
- Rohit R. Shukla, Journalist
- Feb 06, 2026
- 109 views
कल्याण। अग्रवाल कॉलेज में स्व. रामचरण (सुंदर) पंडित स्मृति बैडमिंटन स्पर्धा के 18वें पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन उत्साह और उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुंबई विद्यापीठ के पूर्व प्र-कुलगुरु एवं बिरला कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. नरेशचंद्र ने की, जबकि प्रमुख अतिथि के रूप में सोमैया कॉलेज के पूर्व अधिष्ठाता डॉ. सतीश पांडेय उपस्थित रहे।
स्पर्धा में विजयी खिलाड़ियों का सम्मान करते हुए कल्याण के पूर्व आमदार नरेन्द्र पवार ने कल्याण शहर में खेल संस्कृति को आगे बढ़ाने में पंडित परिवार के निरंतर योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं को प्रोत्साहन मिलता है और खेलों के प्रति सकारात्मक वातावरण निर्मित होता है। समारोह में पूर्व नगरसेवक जयनारायण (मुन्ना) पंडित प्रमुख आतिथि के रूप में मंचासीन रहे। इस अवसर पर उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में उनका विशेष सम्मान भी किया गया, जिससे कार्यक्रम का वातावरण और अधिक भावनात्मक व प्रेरणादायी बन गया। कार्यक्रम में नव-निर्वाचित नगरसेवक अरविंद मोरे, जतिन प्रजापति, प्रतीक पेनकर के साथ कृषि उत्पन्न बाजार समिति के डायरेक्टर भाऊ नरवाडे, गिरीश पाटिल सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही। इस 18वीं स्मृति बैडमिंटन स्पर्धा में 500 से अधिक खिलाड़ियों ने सहभागिता कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का सूत्रसंचालन अग्रवाल कॉलेज के चेयरमैन डॉ. विजय पंडित ने किया, जबकि प्रस्तावना सोनावणे कॉलेज की प्राचार्या एनी एंटोनी मैडम ने प्रस्तुत की।


रिपोर्टर