सार्वजनिक सुलभ शौचालय उद्घाटन के उपरांत जनता को किया गया समर्पित तीन सुलभ शौचालयों का कार्य प्रगति पर
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Feb 05, 2026
- 163 views
संवाददाता जैनेंद्र तिवारी की रिपोर्ट
कुदरा(कैमूर)-- नगर पंचायत कुदरा भभुआं मार्ग आवासीय विद्यालय के समीप बने सार्वजनिक सुलभ शौचालय गुरुवार को उद्घाटन के उपरांत किया गया जनता को समर्पित। जिसका उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पाल द्वारा नारियल फोड़ने के उपरांत फीता काट कर किया गया-- मौके पर नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी उजाली राज सहित वार्ड पार्षद व नगर वासी उपस्थित रहें। उद्घाटन के बाद सार्वजनिक सुलभ शौचालय जनता को समर्पित कर दिया गया। संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष व कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि, 12 लाख रुपए से अधिक लागत से शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है अभी तीन जगहों पर तैयार करा जनता को समर्पित किया जाएगा जो तैयार था उद्घाटन के उपरांत जनता को समर्पित किया गया।


रिपोर्टर