समाजसेवी अनिल शुक्ला में 2027 में मडियाहू विधानसभा से चुनाव लड़ने का किया ऐलान
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- Feb 02, 2026
- 46 views
समर्थकों की बैठक व जनसंपर्क अभियान से बढ़ी सियासी सरगर्मी
बरसठी, जौनपुर । मडियाहू विधानसभा क्षेत्र में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। क्षेत्र के चर्चित समाजसेवी अनिल शुक्ला ने मडियाहू विधानसभा से चुनाव लड़ने का औपचारिक ऐलान करते हुए अपने समर्थकों के साथ बैठक कर आगामी रणनीति पर मंथन किया। उनके इस ऐलान के बाद क्षेत्र में सियासी हलचल तेज हो गई है।
अनिल शुक्ला ग्राम मंगरा, विकास खंड बरसठी, जनपद जौनपुर के निवासी हैं और लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, गरीबों की सहायता और जनसमस्याओं को लेकर उनका लगातार जनसंपर्क रहा है, जिससे क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ मानी जा रही है। चुनाव को लेकर आयोजित समर्थकों की बैठक में अनिल शुक्ला ने कहा कि मडियाहू विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही उनका लक्ष्य है। उन्होंने युवाओं को रोजगार, किसानों की समस्याओं के समाधान, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने को अपनी प्राथमिकता बताया।
इसके साथ ही अनिल शुक्ला द्वारा व्यापक जनसंपर्क कार्यक्रम भी शुरू किया गया है। वे गांव-ांव जाकर लोगों से संवाद कर रहे हैं और क्षेत्र की समस्याओं को नजदीक से समझ रहे हैं। जनसंपर्क के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और युवाओं का समर्थन मिल रहा है। समर्थकों का कहना है कि समाजसेवा की मजबूत पृष्ठभूमि और जनहित के मुद्दों पर लगातार सक्रिय रहने के कारण अनिल शुक्ला 2027 के चुनाव में मडियाहू विधानसभा से एक मजबूत दावेदार के रूप में उभर रहे हैं।


रिपोर्टर