दंडाधिकारी के नियुक्ति के बाद नहीं शहर की जाम छूटा
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jan 03, 2026
- 42 views
रोहतास।जिला प्रशासन द्वारा दंडाधिकारियों की नियुक्ति किए जाने के बावजूद शहर की यातायात व्यवस्था में कोई खास सुधार देखने को नहीं मिल रहा है। पोस्ट ऑफिस से धर्मशाला रोड तक सड़क के दोनों ओर दर्जनों ठेले लगने से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर पहले से ही वाहनों का दबाव रहता है, ऊपर से दोनों तरफ अतिक्रमण के कारण सड़क बेहद संकरी हो गई है। नतीजतन आए दिन जाम की स्थिति बन रही है और पैदल चलने वालों को भी सड़क पर उतरकर चलना पड़ता है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
प्रशासन ने हाल ही में यातायात और अतिक्रमण नियंत्रण के लिए दंडाधिकारियों की नियुक्ति की थी, लेकिन जमीनी स्तर पर इसका असर अब तक नजर नहीं आ रहा है। ठेला संचालक बेखौफ होकर सड़क किनारे अपनी दुकानें लगाए हुए हैं।
स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने नगर प्रशासन से मांग की है कि नियमित अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाए और ठेला संचालकों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाए, ताकि यातायात सुचारु रूप से चल सके और आम जनता को राहत मिल सके।
अब देखना यह है कि प्रशासन कब तक इस गंभीर समस्या पर ठोस कार्रवाई करता है या दंडाधिकारियों की नियुक्ति सिर्फ कागजी कार्रवाई बनकर रह जाएगी।


रिपोर्टर